Loading...

डेब्यू में पहला सिक्स, स्टंप आउट…भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी, मैच के दिन बनें कई रिकॉर्ड

Top News Trending Now खेल देश

डेब्यू में पहला सिक्स, स्टंप आउट…भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी, मैच के दिन बनें कई रिकॉर्ड

Follow us

Share

Vaibhav Sooryavanshi Debut : नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वैभव ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

वैभव सूर्यवंशी ने लिखा, ‘मुझे मिल रहे सभी संदेशों से मैं अभिभूत हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर खिलाड़ियों का उनके लगातार प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं हर बार अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करूंगा। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इसी मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया।

डेब्यू कैप मिलते ही सबसे पहले किसे दी खुशखबरी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत में वैभव ने बताया कि डेब्यू कैप मिलने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। भारत के लिए खेलना किसी भी भारतीय क्रिकेटर का सबसे बड़ा सपना होता है, क्योंकि हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करना और उसे गौरवान्वित करना चाहता है। सबसे पहले मैं अपने कमरे में गया और अपने पापा को बताया। वह मेरे साथ ही रह रहे हैं। मैंने सबसे पहले उन्हें ही बताया। उसके बाद मां और मेरे कोच रोमी सर को इसकी जानकारी दी। पापा बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि जैसा अब तक खेलते आए हो, वैसा ही खेलते रहो। किसी तरह का दबाव मत लो और अपने खेल पर भरोसा रखो।’

Advertisement

तिलक वर्मा ने दी खास सलाह

मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को उनकी डेब्यू कैप तिलक वर्मा ने सौंपी। इस दौरान तिलक ने युवा बल्लेबाज का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘सबसे पहले यह पल तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए गर्व का है। उन्होंने तुम्हारे लिए बहुत मेहनत की है। तुमने अपनी मेहनत से यह भारतीय टीम की कैप हासिल की है। निडर होकर क्रिकेट खेलो। यहां कुछ भी नहीं बदलता। सही सोच के साथ और चेहरे पर मुस्कान रखकर खेलना।’

वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में किया डेब्यू

वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के यंगेस्ट क्रिकेटर बने। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैनचेस्टर में तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप दी। इसके बाद वे भावुक होकर रो पड़े। हालांकि, उनका पहला इंटरनेशनल मैच जीत के साथ यादगार नहीं बन सका। इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी-20 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा रनचेज भी रहा। मुकाबले में कई यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले।

डेब्यू मैच में दिखाई प्रतिभा

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने जैकब बेथेल (नाबाद 76) की शानदार पारी की बदौलत चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। हार के बावजूद सूर्यवंशी का डेब्यू और उनका आत्मविश्वास क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना रहा।

इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बनें वैभव

वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2019 में 11 साल, 40 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था। उनके नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। पुरुषों में रोमानिया के मारियन गेरासिम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2020 में 14 साल और 16 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था।

वैभव ने जोफ्रा की गेंद पर लगाया पहला इंटरनेशन सिक्स

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सिर्फ तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर पहली बार वैभव के सामने आए। वैभव ने घुटना टेकते हुए पहली ही गेंद को विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला छक्का था। वहीं वैभव सूर्यवंशी टी-20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्हें विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।