Loading...

ट्रंप झुकाना चाहते हैं मोदी को, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं

jaipur

default-image

Follow us

Share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाक के बीच सैन्य संघर्ष पर फिर बयान दिया है कहा है कि विमान हवा में ही गिराए जा रहे थे I मुझे लगता है पांच विमान गिराए गए I ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सीनेटर के लिए आयोजित डिनर के दौरान यह बयान दिया I ट्रंप ने दोहराया कि ट्रेड डील रद्द करने का हवाला देकर मैंने खुद रुकवाया था I दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा-“मोदी जी 5 जहाजों का सच क्या ? देश को जानने का हक है”I अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर मीडिया में बोलते रहते हैं, इसका क्या कारण है समझा जा सकता है I वैसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति को अपना दोस्त बताते थे, लेकिन ट्रंप में मोदी से दोस्ती की कहीं से भी झलक दिखाई नहीं दे रही है I ट्रंप भारत और मोदी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं I कभी भारत पर अधिक टैरिफ लगाने की धमकी देते हैं तो कभी रूस से पेट्रोल खरीदने पर पाबंदी लगाने की धमकी देते हैं I भारत ने पाकिस्तान से युद्ध रोकने की अपील मानकर गलती कर दी I अब अमेरिका युद्ध रुकवाने का क्रेडिट भी लेना चाहता है और द्विपक्षीय  व्यापार में अपनी शर्तें थोपना चाहता है I दूसरी तरफ राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान की तुलना में भारत को मजबूत दिखाना नहीं चाहते हैं I भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारत पाकिस्तान पर काफी हद तक भारी पड़ रहा था I एक-दो दिन के युद्ध में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया जा सकता था I भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह भूल ही कही जाएगी, जो युद्ध रोकने की बात मान ली I अमेरिकी राष्ट्रपति की बात मानना प्रधानमंत्री मोदी को भारी पड़ रहा है I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बेइज्जती कर रहे हैं I भारत एक संप्रभुता संपन्न राष्ट्र है I अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुकाना चाहते हैं, भारत पर अपनी शर्तें थोपना चाहते हैं I लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप के एक भी आरोप का जवाब नहीं दे रहे हैं I यही कारण है कि ट्रंप भारत के लिए बार-बार कुछ भी बोले जा रहे हैं I वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ट्रंप की बातों का जवाब नहीं दे रहे हैं और न ही दबाव में आ रहे हैं I यही कारण है कि अमेरिका भारत को लेकर नाराज दिखाई दे रहा है I अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका कमजोर होता जा रहा है I अमेरिका भारत से खुलकर समर्थन चाहता है, लेकिन भारत किसी के दबाव में आए अपनी विदेश नीति पर काम कर रहा है I भारत पहले इजराईल के नजदीक दिखाई दे रहा था I लेकिन भारत अब विश्व के मुस्लिम देशों से भी संबंध बना रहा है I यदि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत होना है तो मुस्लिम देशों से अच्छे रिलेशन जरूरी हैं I मुस्लिम देशों के पास खूब पैसा है और खूब खर्च करते हैं ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।