ट्रांसफार्मर से सटा कचरा डिपो कभी भी बन सकता है हादसे का शिकार
सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के शिकारपुरा रोड, कागजी चौराहा बगीचे के पास एक ट्रांसफार्मर बहुत ही नीचा लगा हुआ है। जिसमें सेफ्टी कवर भी नहीं है। जिसके कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है। दूसरा सबसे बड़ा कारण ट्रांसफार्मर के समीप कचरा डिपो बना दिया गया है। बिजली की केबल भी निचाई पर लगी हुई है। कचरा उठाने वाली जेसीबी के ड्राइवर के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। क्या प्रशासन इस और ध्यान देगा या हादसे का इंतजार करेगा? क्योंकि बिजली विभाग सांगानेर में एवं नगर निगम सांगानेर में कई बार स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि ट्रांसफार्मर ऊंचा किया जाए एवं कचरा डिपो यहां से हटाया जाए और जो टूटी-फूटी नाली और कचरे से भरी हुई है। उसको साफ कर मरम्मत करके दुरुस्त किया जाए। बरसात का मौसम आने वाला है। राहगीर बहुत परेशान होते हैं। देखते हैं शासन प्रशासन कब ध्यान देगा या दुर्घटना का इंतजार करेगा? मुख्यमंत्री की नगरी सांगानेर की जनता लापरवाह अधिकारियों से जवाबदेही की मांग कर रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
