Loading...

श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्था द्वारा किया गया 27वां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन

सांगानेर

Follow us

Share

सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। प्रताप नगर की श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्था के द्वारा 27 वां सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन काठिया बाबा आश्रम हरणी रोड भीलवाड़ा में आयोजित किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष मधु पांडे ने दी जानकारी के अनुसार 28 जोड़ों का विवाह बहुत ही सादगी के साथ संपन्न हुआ। धूमधाम से शहर में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे पणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया असिस्टेंट सद्दाम बिग बॉस, प्रदेश महामंत्री मन्नू मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौरभ पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु तंवर, महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण प्रजापत , बांरा जिला सचिव लक्ष्मी यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सादिक हिन्दुस्तानी, जिला अध्यक्ष प्रियांशु पांडे ,अरविंद शर्मा तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और भीलवाड़ा के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।