रीटोटलिंग के लिए छात्र 12 जून तक कर सकते हैं आवेदन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र कक्षा-8 एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5 परीक्षा-2025 के पुनर्गणना कार्य के लिए विद्यार्थियों से 12 जून, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उपाचार्य सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पुनर्गणना के इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों की समेकित सूची बनाकर कक्षा-8 के लिए निर्धारित शुल्क 100 रूपये प्रति विषय की दर से 13 जून, 2025 तक डाईट सवाई माधोपुर में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि कक्षा-5 के लिए पुनर्गणना हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
