भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 10वीं, 12वीं पास के लिए भर्ती
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार बीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन शुरू :
28 मई से 27 जून 2025 तक
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): संबंधित स्ट्रीम में बी.टेक/बीई/बीएससी (इंजीनियरिंग)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ इंटर सीए या इंटर सीएमए।
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस): ऑर्गेनिक, फिजिकल, इन ऑर्गेनिक या एनालिटिकल केमिस्ट्री के साथ एम.एससी (केमिस्ट्री) की डिग्री।
सेक्रेटरी : 10वीं और 12वीं कक्षा पास और ग्रेजुएशन डिग्री।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 30 साल
अधिकतम : 35 साल
ओबीसी, एससी और एसटी समेत आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स : सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
उम्मीदवारों को योग्यता और अनुभव के बेसिस पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद रिटन एग्जाम होगा। फिर केस-आधारित डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू होगा।
सैलरी :
जूनियर एग्जीक्यूटिव: 30,000 – 1,20,000 रुपए प्रतिमाह (11.86 लाख सालाना)
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह (16.64 लाख सलाना)
फीस :
यूआर, ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस : 1000 + 180 जीएसटी
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘BPCL भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
अब आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें.
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
