Loading...

…तो शायद रतन टाटा आज जिंदा होते! शेफाली जरीवाला की मौत पर छलका पति का दर्द

Trending Now मनोरंजन

Follow us

Share

नई दिल्ली। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने साल 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद कई लोगों ने ये दावे किए कि शेफाली की मौत ब्यूटी ट्रीटमेंट वाले इंजेक्शन्स लेने की वजह से हुई है। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उनके पति पराग त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए गए इंजेक्शन संबंधी दावों को खारिज किया और लोगों से गलत जानकारी फैलाना बंद करने की अपील की।

‘बिल्कुल नॉर्मल खाना खाते थे हम लोग’

मीडिया से बातचीत में पराग त्यागी ने कहा कि हम लोग बिल्कुल नॉर्मल खाना खाते थे। नूडल्स से लेकर आइसक्रीम तक सब कुछ खाते थे। शेफाली भी हफ्ते में एक-दो बार आइसक्रीम खाती थीं। घर में दाल, सब्जी, रोटी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें सब बनती थीं। बस प्रोटीन थोड़ा ज्यादा रहता था।’ पराग ने कहा, ‘वो अपनी पूरी लाइफ में इस पॉइंट पर सबसे ज्यादा फिट थीं।’ उन्होंने इंजेक्शन संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कौन हमारे घर में आकर देख के गया है या किसने ये सब बता दिया।’

‘शेफाली थीं नेचुरल ब्यूटी’

गोरा होने वाले इंजेक्शन की अफवाहों पर पराग ने कहा, ‘शेफाली और गोरे होने की क्या जरूरत थी? वो नेचुरल ब्यूटी थीं।’ वहीं, यंग दिखने वाले इंजेक्शन की बात पर उन्होंने कहा, ‘अगर यंग होने के इंजेक्शन आते हैं तो मुझे भी बता दो। आप भी ले लेना, अपने पैरेंट्स को भी लगवा देना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर ऐसा कोई इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान रखता, तो शायद रतन टाटा जी आज जिंदा होते।’

अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए पराग ने कहा, ‘दोस्तों प्लीज दिखावे पर मत जाओ, अपनी अकल लगाओ। आज व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी और सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी पढ़ लेते हैं, लेकिन उसके बारे में रिसर्च नहीं करते। नेगेटिव चीजें लोगों को बहुत जल्दी बिकती हैं।’ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘बस मैं सबसे रिक्वेस्ट करना चाहूंगा, ऐसा मत करो।’

Advertisement

आपको बता दें कि 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला का मुंबई में निधन हुआ था। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। हालांकि, उन्हें पहले से कोई बड़ी बीमारी नहीं थी, लेकिन शेफाली ने अपने पिछले इंटरव्यू में बताया था कि किशोरावस्था में वो मिर्गी से जूझ रही थीं। उन्हें पहला दौरा 15 साल की उम्र में पड़ा था। उन्होंने लंबे समय तक इलाज कराया और योग, फिटनेस व दवाओं की मदद से जीवनशैली में बदलाव कर इसे नियंत्रित रखा था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।