Loading...

कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान

जयपुर

Follow us

Share

कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान

 

                  प्रेस नोट

 

 कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर के भूपेन्द्र विहारी शर्मा संस्थापन अधिकारी 25,000/- रुपये लेते रंगे हाथों गिरफतार।

 

जयपुर (रॉयल पत्रिक) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये भूपेन्द्र विहारी शर्मा संस्थापन अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा परिवादी से उसके विरूद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही/ शिकायत का निस्तारण करने हेतु भूपेन्द्र विहारी शर्मा द्वारा 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई थी। जिस पर दिनांक 07.06.2025 को रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। रिश्वत मांग सत्यापन से 25,000/- रिश्वत राशि की मांग की पृष्ठी होने पर उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 25,000/- रूपये दिनांक 07.06.2025 को परिवादी को आरोपी द्वारा उसके कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर पर बुलाकर परिवादी से प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई रिश्वत राशि 25,000/- आरोपी से बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफतार किया है।

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसके विरूद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही/ शिकायत का निस्तारण करने हेतु भूपेन्द्र विहारी शर्मा द्वारा 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई थी।

जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये भूपेन्द्र विहारी शर्मा संस्थापन अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर को परिवांदी से 25,000 /- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।