सरदारशहर में भाजपा के सभापति राजकरण चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
भाजपा के 14 पार्षदों को नोटिस
चूरू/सरदारशहर, (रॉयल पत्रिका)। भाजपा जिलाध्यक्ष ने 30 मई को सरदारशहर में भाजपा के सभापति राजकरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के 14 पार्षदो द्वारा किये गये समर्थन पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि यह पार्टी विरोधी गतिविधी के तहत कार्य है इसमें भाजपा के पार्षदो द्वारा कांग्रेस के पार्षदो के साथ अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में जिला कलेक्टर से मिलकर भाजपा सभापति को हटाने की मांग किया जाना पार्टी विरोधी गतिविधि है। इसके लिए उन पार्षदो को तीन दिन में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने लिखे पत्र में उन्हे तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण एवम् व्यक्तिगत रूप से उपस्थित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है अन्यथा उनके खिलाफ पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। नोटिस मिलने वालों में रमेश कुमार पापटान, अमरचन्द मीणा, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापत, सुमन प्रजापत, रामावतार जांगिड़, अलका टाक, राकेश टाक, सुनील कुमार मीणा, रूपचन्द सोनी, अल्कादेवी तंवर, दीपक बैद, शोभाकांत स्वामी, चन्दादेवी सोनी व राकेश कुमार जगरवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होने कहा कि पार्टी ने इस कृत्य को बड़ी गभीरता से लिया है और अगर कोई अन्य कार्यकर्ता इस प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी, वहीं सरदारशहर में भाजपा के डेमेज कंट्रोल को लेकर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा नजर बनाए हुए कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पार्षदों को मनाने में जिलाध्यक्ष सफल नहीं हो पाए है इस मामले में पार्षदों का स्पष्ट कहना है कि हम हमने सोच समझ कर ये कदम उठाया है वहीं इस मामले में पूर्व विधायक अशोक पींचा मीडिया के सामने नहीं आए है। ज्ञात रहे 30 मई को सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में पार्षदो ने जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होकर अविश्वास पारित किया था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
