Loading...

मुस्लिम समाज ने समझी तालीम की अहमियत

जयपुर

Follow us

Share

प्रदेशभर मे सैंकड़ों बच्चों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। कक्षा बारहवीं में इस साल मुस्लिम बच्चों का काफ़ी अच्छा प्रदर्शन रहा। जयपुर की ही  अगर बात करें तो दर्जनों मुस्लिम विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और राजस्थान प्रदेश में 12वी के सैंकड़ों मुस्लिम बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मुस्लिम समाज अब तालीम की अहमियत समझ रहा है। पूरे भारत में ही मुस्लिम समाज के बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं और ये आंकड़ा साल दर साल बढ़ रहा है चाहे वह फिर सिविल सर्विसेज़ हो, राज्य प्रशसनिक भर्तियाँ हों या बोर्ड परीक्षा हो, सब में मुस्लिम समाज के बच्चे काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। मुस्लिम समाज अब समझने लगा है कि तालीम ही से तरक्की हासिल हो सकती है और इसी के माध्यम से समाज में अच्छी छवि बनायी जा सकती है। तालीम से ही मुस्लिम समाज देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकता है। तालीम ही की बदौलत इसी मुस्लिम समाज में से कोई एपीजे अब्दुल कलाम बनेगा जो भारत को मिसाइल देगा और कोई मुस्लिम छात्रा कर्नल सोफिया क़ुरैशी जैसी बनेगी जो भारत के दुश्मनों के विरुद्ध भारतीय सैना का नेतृत्व करेगी। राजस्थान प्रदेश के विद्यार्थियों के परिणाम की अगर हम बात करें तो कई विद्यार्थियों ने साइंस फैकल्टी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान एवं गणित में 100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा उर्दू साहित्य एवं इंग्लिश में भी काफ़ी अच्छे अंक प्राप्त किए। मुस्लिम बच्चे इन अंकों के साथ अब कॉलेजो की तरफ़ रुख़ कर रहे हैं, कई बच्चे यूपीएससी, सिविल सर्विसेज़ एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी की तरफ अपना रुझान बना रहे हैं। इसके साथ कई बच्चे नीट एवं जेईई की तरफ़ जाना चाहते हैं और एमबीबीएस डॉक्टर एवं इंजीनियर बनना चाहते हैं।

अमान अंजुम ख़ान ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 849 रैंक  

जयपुर के भांकरोटा के रहने वाले अमान अंजुम ख़ान, पुत्र अंजुम ख़ान ने इस साल 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। वहीं, इन्होंने जेईई एडवांस्ड (संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड) परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 849 हासिल की है। अमान की इस कामयाबी से उनके माता-पिता और पूरा समाज गर्व महसूस कर रहा है। जेईई एडवांस्ड में इतनी उच्च रैंक पाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।