पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। विश्व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला, जयपुर महानगर-प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार जीनवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला, दीपेन्द्र माथुर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर-प्रथम तथा पल्लवी शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर-द्वितीय ने शिविर में उपस्थित विधि विद्यार्थीगण को पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पानी बचाने, व्यर्थ पानी न बहाने तथा अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पवन कुमार जीनवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला द्वारा यह बताया गया कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह वन, झील, नदियां तथा वन्य जीव सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा व सुरक्षा करें। सचिव पवन कुमार जीनवाल द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को जल संवर्द्धन व संरक्षण को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जावेगा। इसी कड़ी में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर ने महिलाओं को सशक्त बनाये जाने, बालिकाओं को आगे बढ़ाये जाने व उनके प्रति होने वाले अपराधों की दर में कमी लाने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने और पोषित किये जाने की दिशा में कार्य करते हुए बुधवार को जिला राजसमंद में ग्राम पंचायत पीपलांत्री मंे राज्य स्तरीय आयोजन में नवीन योजना “सृजन की सुरक्षा” जारी की है। जिसके तहत प्रदेश के समस्त जिलों में एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर उनमें वर्ष 2025 में योजना के क्रियान्वयन की तिथि तक जन्म लेने वाली प्रत्येक बच्ची के परिवार के द्वारा 11 पौधे लगाये जाने के कार्यक्रम से प्रारम्भ किया जाना है। इसके साथ ही श्री जीनवाल द्वारा बच्चों से प्लास्टिक से बने उत्पादों को उपयोग नहीं करने की भी अपील की गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
