कोटा के डॉ. ने डेनमार्क में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया घुटना प्रत्यारोपण पर शोध
कोटा, (रॉयल पत्रिक)। कोटा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के ऑर्थोपेडिक विभाग के अंतिम वर्ष के रेजीडेंट डॉ. एकांश करीर ने कोपेनहेगन (डेनमार्क) में 12 से 14 मई तक आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सर्जरी एंड एनेस्थीसिया में घुटना प्रत्यारोपण से जुड़ा महत्वपूर्ण शोध प्रस्तुत किया। डॉ. करीर के शोध का विषय था – टोटल नी रिप्लेसमेंट (पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण) के बाद दर्द कम करने और मरीज की गतिशीलता बढ़ाने हेतु “डेलुरी कॉकटेल” बनाम “रणावत कॉकटेल” का तुलनात्मक अध्ययन। इस शोध से यह निष्कर्ष निकला कि डेलुरी कॉकटेल का उपयोग करने से ऑपरेशन के बाद मरीजों को अपेक्षाकृत कम दर्द होता है और वे जल्दी से घुटने की हलचल शुरू कर पाते हैं।
यह नई खोज घुटना प्रत्यारोपण चिकित्सा में एक नई दिशा खोलती है, जिससे मरीजों को सर्जरी के बाद अधिक राहत और बेहतर रिकवरी मिल सकती है। यह शोध वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आर.पी. मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।डॉ. एकांश की इस उपलब्धि से न सिर्फ कोटा मेडिकल कॉलेज का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है, बल्कि घुटना प्रत्यारोपण क्षेत्र में अनुसंधान और उपचार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध हुआ है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
