गाज़ा में इजरायल की अत्याचारों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़े !
अंग्रेजों ने भारत सहित विश्व के सैंकड़ों देशों को गुलाम बनाया था I गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने भारतीय लोगों पर भयंकर अत्याचार किए थे I अंग्रेजों ने हजारों भारतीय युवाओं और बुजुर्गों को गोलियों से भून दिया था और सैंकड़ों क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़ा दिया था I अंग्रेजों के अत्याचारों को भारतीय आज भी याद करते हैं I लेकिन वर्तमान में इजरायल के अत्याचारों ने दुनिया में हुए अत्याचारों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए I इजरायली सेना ने करीब दो वर्ष में करीब 1 लाख फिलिस्तीनी नागरिकों की गोलियों टैंकों एवं बमों से हत्या कर दी I फिलिस्तीन की करीब 90 प्रतिशत आबादी दर-दर की ठोकरें खा रही है, लोगों के पास पेट भरने के लिए भोजन, पीने के लिए पानी एवं दवाइयों का अभाव है I इजरायल ने दूसरे देशों से आने वाली राहत एवं भोजन सामग्री को रोक दिया है I संयुक्त राष्ट्र संघ फिलिस्तीनियों को राहत देने में नाकाम रहा है, जो भी थोड़ी बहुत राहत सामग्री फिलिस्तीनियों को दी जा रही है उस पर इजरायल का पूरा नियंत्रण है I इजरायली सैनिकों ने अत्याचारों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए राहत सामग्री लेने वाले फिलिस्तीनी नागरिकों को गोलियों से भून दिया I इजरायली सैनिकों ने ऐसा एक बार नहीं किया बल्कि दर्जनों वार किया और कर रहे हैं I कभी फिलिस्तीन की जमीन पर शरण लेने वाले यहूदी आज फिलिस्तीनियों को ही उनकी जमीन से निकालने पर आमादा हो रहे हैं I विश्व का एकमात्र यहूदी देश इजराइल ने वर्तमान में फिलिस्तीनी नागरिकों को एक-एक दाने के लिए तरसा दिया है I इसराइल से अपनी भूमि को आजाद करवाने वाले हमास संगठन के ज्यादातर लीडरों और सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है I हमास जो इजराइल से संघर्ष कर रहा है, का ईरान, हिज्बुल्लाह एवं हुतियों ने साथ दिया I लेकिन इजरायल की ताकत के सामने ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाए, क्योंकि इसराइल को अमेरिका की ओर से हर तरह की सहायता मिल रही है I जिसमें हथियार पैसा एवं सैनिक मुख्य हैं I इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने अब एक नया फरमान जारी किया है जिसके तहत गाज़ा को अब फिलिस्तीनी नागरिकों से खाली करवाया जाएगा और गाजा का इजराइल में विलय करवाया जाएगा I विश्व के मुस्लिम देश या अन्य देश या दूसरे देश फिलिस्तीन को नहीं बचा पा रहे हैं I इजरायल की ढाल अमेरिका बना हुआ है I अमेरिका के सामने दूसरे देश बे-बस नजर आ रहे हैं I इन सबके बावजूद हमास के लड़ाके इजराइल से अंतिम सांस तक संघर्ष करके फिलीस्तीन को आजाद करवाने के संदेश दे रहे हैं I इजरायल पूरे फिलिस्तीन पर कब्जा कर ले या फिर पूरे फिलिस्तीनियों का कत्ले आम कर दे I लेकिन इसराइल के ये अत्याचार विश्व के इतिहास में जरूर लिखे जाएंगे I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
