Loading...

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिला था इनपुट

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिला था इनपुट

Follow us

Share

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये सभी आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

आरोपियों से अवैध हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एक आरोपी गगनप्रीत को दिल्ली में पुलिस प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों की रेकी करने का काम सौंपा गया था। उसे दिल्ली में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का भी निर्देश दिया गया था।

विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह, शुभदीप सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है। इन्हें आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों के निर्देश पर काम करने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

पुलिस को ऐसे मिला था इनपुट

स्पेशल सेल को पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी द्वारा दिल्ली-एनसीआर में आतंकी घटना की योजना की विश्वसनीय जानकारी मिली थी। इनपुट से पता चला कि उन्होंने पंजाब से युवाओं की भर्ती की थी। खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई छापे मारे गए। पहली गिरफ्तारी अमृतसर से शुभदीप सिंह की हुई, जिसके पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और दो मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में उसने ड्रोन के जरिये हथियार और नशीले पदार्थ मिलने की बात कबूली।

Advertisement

जांच के दौरान शुभदीप के दो सहयोगी गुरजंट सिंह और साजन सिंह को पंजाब से पकड़ा गया। उनके पास से एक जिगाना पिस्तौल, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। बाद में, 24 अप्रैल, 2026 को गगनप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। गगनप्रीत को पाकिस्तानी हैंडलरों ने दिल्ली में पुलिस थानों और पिकेट की वीडियो बनाने का काम दिया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।