पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल का जन्मदिन मनाया
बारां, (रॉयल पत्रिका)। नगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बारां – अटरु के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जानिब से पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी और पार्षद परवेज खान ने शिविर में रक्तदान किया तत्पश्चात पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर मुबारकबाद पेश की। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के सरपरस्त जाकिर मंसूरी, जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फैजी, पार्षद परवेज खान, पार्षद मोहम्मद शरीफ रंगरेज, पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी, रशीद लोढ़ी, शेरू खान अंता, अशफाक खान बालाखेड़ा, एडवोकेट अमीनुद्दीन, सलामतुल्ला शेख, आमिर अली, अब्दुल कलाम बालाखेड़ा आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
