Loading...

डॉ. अमरीन खान ने डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त की

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मरहूम मोहम्मद हनीफ रिटायर्ड एडीएम वह मरहू‌मा गुलजार खान की पोती, डॉक्टर जोया अमरीन खान ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन किया है। क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि जोया अमरीन खान पुत्री शकील अहमद खान निवासी जयपुर ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर डॉक्टरेट की उपाधि राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। डॉक्टर जोया अमरीन खान का शोध कार्य टोंक रियासत के साहित्यिक स्रोत विशेष संदर्भ फारसी व अरबी साहित्य (1817 से 1948) पर आधारित रहा। जिसमें उन्होंने टोंक के साहित्य पर गहन अध्ययन कर महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए है। इस शोध कार्य में उनकी मार्गदर्शिका डॉक्टर रश्मि गुर्जर रहीl इस सफलता पर उनके पारिवारिक मित्रों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉक्टर जोया अमरीन खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सायरा खान व शकील अहमद खान व भाई एडवोकेट जेए खान और मित्रों को दिया है। वर्तमान में यह इतिहास विषय की व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाली पीढियां को शिक्षा और स्रोत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। डॉक्टर जोया अमरीन खान का यह कहना है कि अगर लड़कियों को सही माहौल मिले तो वह हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।