Loading...

Dholpur Court Land Dispute Clash : कोर्ट परिसर के बाहर दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला, श्रद्धालु महिलाएं भी चोटिल

Dholpur Court Land Dispute Clash : कोर्ट परिसर के बाहर दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला, श्रद्धालु महिलाएं भी चोटिल

Dholpur Court Land Dispute Clash : धौलपुर। बाड़ी शहर के न्यायालय परिसर के बाहर सोमवार को जमीन विवाद से जुड़े एक मामले की पेशी पर आए दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई।

इस घटनाक्रम में लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया गया, जिससे कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इसी दौरान मंदिर से दर्शन कर लौट रही कुछ श्रद्धालु महिलाएं भी हड़बड़ी में चोटिल हो गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घात लगाए बैठे लोगों ने किया हमला

पीड़ित पक्ष के अनुसार, सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के सुखसिंह का पूरा गांव निवासी रामगणेश पुत्र लाजपत गुर्जर अपने परिजन हरवीर पुत्र हल्लो गुर्जर और सतबीर के साथ न्यायालय में तारीख पर आए थे। आरोप है कि कोर्ट परिसर के बाहर पीपल के पेड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के निहाल सिंह, औतार, बलदेव, बनवारी और कृष्णा पुत्र निहाल सहित करीब एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया।

खेत की जमीन को लेकर चल रहा विवाद

हमले में रामगणेश और हरवीर घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच खेत की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसी मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी। घटना के बाद रामगणेश ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

एएसआई बोले, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मामले में एएसआई नीरज शर्मा ने बताया कि एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पुलिस दूसरे पक्ष के आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर के बाहर हुई इस मारपीट में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।