रामगंज मंडी नगर पालिका में कर्मचारी के रुपए मांगने पर चेयरमैन को शिकायत
सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। रामगंज मंडी की नगरपालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इस पर पीड़ित महिला ने कर्मचारी के खिलाफ चेयरमैन अखिलेश मेड़तवाल को शिकायत दी। इसमें सुकेत रोड क्षेत्रवासी दुर्गाबाई पत्नी राधेश्याम ने बताया कि रामगंजमंडी में उन्होंने बेटियों व पोतियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था। इस कार्य को करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उनके साथ दाई मां के शपथ पत्र बनवाकर लाने की बात कही। इसी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पहले 800 और बाद में 400 की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर कार्य बिगाड़ने की बात कही। इस पर महिला ने शिकायत देते हुए कर्मचारी को सस्पेंड करने की मांग की गई है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
