Loading...

‌ पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चे आज़म थीम ने दी गुल्लक तोड़कर सहायता राशि

चूरू

चूरू के बच्चे आज़म थीम ने गुल्लक तोड़कर 21 हजार रुपए पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दान किए

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर आज एक बच्चे का जज्बा देखकर दिल को बड़ा ही सुकून मिला बच्चे को जब मालूम हुआ की मरकजी मस्जिद व्यापारीयानय से जुम्मे के दिन खाद्य सामग्री की गाड़ी पंजाब बाढ़ग्रस्त इलाके के लिए रवाना होगी और हर इंसान अपनी तरफ से मदद कर रहा है तो 12 साल के आजम थीम ने भी अपने गुल्लक में इकट्ठे किए हुए ‌21 हजार रुपए जो उसने साइकिल के लिए इकट्ठे किए थे गुल्लक खोला और अपने ‌दादा महबूब थीम से ‌कहा कि मुझे साइकिल नहीं चाहिए यह मेरे जमा पैसे पंजाब बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए मस्जिद के इमाम साहब को आप दे दें।          यह भी देखे :         https://youtu.be/BWWrcZscmAY

दादा ने मरकज मस्जिद के इमाम‌ मौलाना मोहम्मद इमरान को ‌ अपने घर बुलाया और उन्हें 21000 रुपए अपने बच्चे के गुल्लक से इकट्ठे किए हुए दे दिए। छोटे से बच्चे के जज्बे को पूरे मोहल्ले व शहर में सराया गया। इससे यह सबक मिलता है की मदरसे में पढ़ने वाला बच्चा इंसानियत का पैगाम दे रहा है।‌ इस मौके पर आदिल थीम, सोहेल थीम, आसिफ आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।