Loading...

राजस्थान

Jaipur

चारों इमामों – अबू हनीफ़ा, मालिक, शाफ़ई और अहमद बिन हंबल – ने इस्लामी कानून को कुरान और हदीस की रोशनी में व्यवस्थित किया। उन्होंने कभी आपसी मतभेद को फसाद नहीं बनाया। मुसलमानों में फिरके इमामों से नहीं, बल्कि राजनीतिक और ऐतिहासिक मतभेदों से बने। Read More

नेताओं का भ्रष्टाचार देश के लिए घातक !

Jaipur

राजस्थान के नेताओं पर लेनदेन और भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति के गिरते स्तर को उजागर करते हैं। वोट खरीद-फरोख्त, कंपनियों की सांठगांठ, जांच एजेंसियों की निष्क्रियता और जनता की बेबसी लोकतंत्र को तानाशाही की ओर ले जा रही है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ज़रूरत का सामान बांटा। संगठन ने किसानों और गरीब परिवारों को राशन, कंबल और अस्थायी आवास के लिए चद्दरें दीं। मौजीराम पटेल जैसे किसानों की मदद ने भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

default-image

ईद ए मिलादुन्नबी पर अमन और शांति का प्रतीक

चूरू

चूरू में मरकजी मदरसा मदीना तुल उलूम की बैठक में तय हुआ कि पैगंबर ए इस्लाम के जन्मदिवस ईद ए मिलादुन्नबी पर 1500वां सालाना जुलूस ए मोहम्मदी बड़े पैमाने पर निकाला जाएगा। यह जुलूस 5 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे मदरसा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मदरसा में संपन्न होगा। इसमें शहर की सभी पार्टियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न धर्म समुदायों के लोग अमन और…

कोटा के मीट व्यापारीयों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नगर निगम का सीलिंग आदेश निरस्त

जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने कोटा के मीट व्यापारियों मोहम्मद सलीम, मोहम्मद उमर और इस्लाम कुरैशी को राहत देते हुए नगर निगम दक्षिण का दुकानों को सील करने का आदेश निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ और ग़ैरक़ानूनी थी। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने नगर निगम की इसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। इस फैसले से अन्य व्यापारियों को भी राहत…

गूगल मैप से बंद मार्ग पर चले जाने से वाहन पानी के तेज बहाव में बहा

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के राशमी कस्बे में गूगल मैप से रास्ता खोजते हुए वाहन पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गया। वाहन में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 को स्थानीय युवक अब्दुल जब्बार ने बचाया। 4 की मौत हो गई, 3 शव बरामद हुए और एक की तलाश जारी है।

default-image

कालाडेरा पुलिस व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई

चौमूं

कालाडेरा पुलिस और डीएसटी टीम ने ऑपरेशन नॉकआउट अभियान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए संजय सांसी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 305 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई SHO बाबूलाल मीणा के नेतृत्व और सीओ गोविंदगढ़ राजेश जांगिड़ की देखरेख में की गई।

SI भर्ती रद्द होने पर सियासी सरगर्मी: बेनीवाल ने नाचकर जताई खुशी

जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने चर्चित SI भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया। युवाओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों संग जश्न मनाया, जबकि मंत्री किरोड़ी मीणा ने भर्ती में धांधली के सबूत पेश कर 50% से ज्यादा अभ्यर्थियों को फर्जी बताया। अब नई भर्ती प्रक्रिया होगी।

बारिश के बाद फसलों में बढ़ा कीट व रोगों का प्रकोप

बारां

बारां जिले में हाल की भारी बारिश के बाद खरीफ फसलों में कीट व रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। धान में तना छेदक इल्ली, सोयाबीन में जड़ गलन, पत्ती धब्बा और फली झुलसा रोग फैल रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों को 15 दिन के अंतराल पर जैविक व रासायनिक कीटनाशकों के छिड़काव की सलाह दी है। वहीं, फसलों में पीलेपन की समस्या से बचाव के लिए…

default-image

अल बयान एजुकेशनल सोसाइटी कोटा ने होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्तियाँ

कोटा

कोटा की अल बयान एजुकेशनल सोसाइटी ने शिक्षा में समान अवसर की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को MVSAT छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर प्रमुख शिक्षाविदों और अतिथियों ने शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान न मानकर, चरित्र निर्माण और समाजिक जिम्मेदारी का माध्यम बनाने पर बल दिया। संस्था का उद्देश्य है – हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण और मूल्यनिष्ठ शिक्षा पहुँचाना।

1 86 87 88 89 90 308