Loading...

राजस्थान

महवा

राजस्थान के महवा में आयोजित 'अखिल भारतीय जाटव समाज उत्थान समारोह' में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक राजेंद्र मीणा शामिल हुए। मीन भगवान मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक जेसीबी से पुष्प वर्षा कर नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस भव्य स्वागत को देखकर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भावुक हो गए और कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में ऐसा स्वागत पहले कभी नहीं… Read More

वाहिद नकवी अध्यक्ष, मोहम्मद असलम खान महासचिव निर्वाचित

जयपुर

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के चुनाव मंगलवार 2 दिसंबर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इस चुनाव में अब्दुल वाहिद नकवी को अध्यक्ष और मोहम्मद असलम खान को महासचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ताओं की निगरानी में पूरी हुई और उसी दिन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति का गठन भी कर लिया गया।

वक्फ़ संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करवाने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने और समय सीमा बढ़ाने हेतु ज्ञापन दिया  

जयपुर

जयपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय में ADM-I को ज्ञापन सौंपकर वक्फ संपत्तियों की ऑनलाइन एंट्री प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं और समय सीमा बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने UMEED पोर्टल को सुचारू बनाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

default-image

पूर्व सीएम गहलोत ने डॉ. खानू खान बुधवाली के घर जाकर पिता के निधन पर जताया शोक

जयपुर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम जयपुर के हसनपुरा इलाके में डॉ. खानू खान बुधवाली के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। गहलोत ने मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सीकर नगर परिषद सभापति जीवण खां, रॉयल पत्रिका के संपादक मुन्ना खान और रिटायर्ड कैप्टन फारुख खान सहित समाज के…

अजमेर में उर्स मेले से पहले बुलडोजर कार्रवाई

Ajmer

अजमेर में ख्वाजा साहब के 814वें उर्स की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शनिवार को अढ़ाई दिन का झोपड़ा से दरगाह शरीफ तक मुख्य सड़क पर वर्षों पुराने अवैध निर्माणों और ठेलों को बुलडोजर और जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। इस दौरान 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन का उद्देश्य उर्स के दौरान लाखों जायरीनों की…

इंस्टाग्राम पर नोटों की रील बनाकर फंसाते थे जाल में

जयपुर

जयपुर पुलिस की साउथ डीएसटी टीम ने 'टटलू बाज गैंग' के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि यह गिरोह इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डियों की रील पोस्ट करता था और लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देता था। जब पीड़ित इनके जाल में फंसते, तो उन्हें सुनसान जगह बुलाकर लूट लिया जाता था। पुलिस ने इनके पास से एक गाड़ी और बाइक…

default-image

16 साल से फरार टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार: 85 लाख के हीरे लेकर भागा था

जयपुर

जयपुर के माणकचौक थाना पुलिस ने 16 साल से फरार 25,000 रुपये के ईनामी और टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी रामप्रसाद डे को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2009 में एक व्यापारी से 85 लाख रुपये के हीरे लेकर फरार हो गया था। इस गिरफ्तारी में कांस्टेबल गिरधर सिंह का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने तकनीकी सहायता और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया।

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” अवार्ड

जयपुर

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में अक्टूबर 2025 के लिए 6 पुलिसकर्मियों को 'कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ' अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। सम्मानित होने वालों में जान बचाने वाले कांस्टेबल सियाराम, 14 मोबाइल ट्रेस करने वाली महिला कांस्टेबल सरिता, 7 चोरी की बाइक बरामद कराने वाले महिपाल, और यातायात व अपराध शाखा…

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के तीन ईआरओ को सम्मानित किया गया

जयपुर

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बेहतरीन काम करने वाले तीन अधिकारियों (शाहपुरा, दूदू और बस्सी के EROs) को सम्मानित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 36.75 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटलीकरण हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का 76.03% है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक डिजिटलीकरण दर्ज किया गया…

default-image

रंगरेज समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 81 जोड़ों का निकाह

जयपुर

जयपुर के कर्बला मैदान में रंगरेज शेखावाटी समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में 81 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इस आयोजन ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने और सादगी अपनाने की प्रेरणा दी। देश-प्रदेश से आए हजारों लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने इसे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राहत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।

1 20 21 22 23 24 308