वक्फ़ संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करवाने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने और समय सीमा बढ़ाने हेतु ज्ञापन दिया
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I बुधवार 03 दिसंबर 2025 को ऑल इंडिया मुस्लिम वक़्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय, जयपुर में ADM-I श्रीमती विनिता सिंह को एक ज्ञापन वक्फ़ संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया और UMEED पोर्टल के सुचारू रूप से कार्य न करने से उत्पन्न कठिनाइयों को लेकर दिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पूरे देश में वक्फ़ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण का काम चल रहा है, लेकिन पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और सीमित समय सीमा के कारण निर्धारित अवधि में यह काम पूरा करना संभव नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री तक यह अनुरोध पहुँचाने का आग्रह किया गया कि वक्फ़ संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने की समय सीमा बढ़ाई जाए और पोर्टल को स्थिर तथा उपयोगी बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष जफ़र मिर्ज़ा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट मुजाहिद अख़्तर मुख्य सलाहकार मोइनुद्दीन नारू, उपाध्यक्ष अफ़ताब हिंदुस्तानी, वाहिद यसरानी, जुनैद अख़्तर, ताजू ख़ान, इलियास शेख, शबाब खान, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शाहिद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। AIMWSSB ने उम्मीद जताई कि सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर जल्द कदम उठाएगी और वक्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
