Loading...

राजस्थान

जयपुर

नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। टीम ने परकोटा, राजापार्क, विद्याधर नगर और मुरलीपुरा समेत कई क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 12 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम भेजा गया और अतिक्रमणकारियों से 93,300 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला गया। निगम ने भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी जारी… Read More

अभियुक्त के कब्जे से 06 चोरी की स्कुटी बरामद:

जयपुर

जयपुर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देश पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय शातिर चोर विष्णु बर्मन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध चाकू और चोरी की 6 स्कुटी बरामद की हैं। आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए जयपुर के अलग-अलग इलाकों से वाहन और अन्य सामान चोरी करता था।

कीमती आभूषण चोरी करने वाला शातिर नौकर गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) की टीम ने सुभाष चौक इलाके में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया है। एक NRI महिला के मीनाकारी ऑफिस से कीमती जेवरात चुराने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से महंगे नगीने जड़ा नेकलेस, ईयर रिंग्स और गलाया हुआ चांदी का टुकड़ा बरामद किया गया है। एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद…

default-image

देंगो का ठेका इस बार 3.40 करोड़ रुपए में छूटा:

Ajmer

अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स के लिए दोनों बड़ी देगों (Cooking Cauldrons) का 15 दिन का ठेका रिकॉर्ड 3.40 करोड़ रुपए में छूटा है। अंजुमन सैयद जादगान और अंजुमन शेख जादगान द्वारा आयोजित यह बोली प्रक्रिया 14 घंटे तक चली और शुक्रवार सुबह समाप्त हुई। ठेका 17 सितंबर से प्रभावी होगा।

जयपुर पुलिस आयुक्त ने यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी:

जयपुर

जयपुर पुलिस ने राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 से 27 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने एक विशाल वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और प्रियदर्शिनी वाहनों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को ट्रैफिक नियमों और नशा न करने के प्रति जागरूक किया।

पारिवारिक न्यायालय बार चुनाव में शेखावत अध्यक्ष, नईमुद्दीन उपाध्यक्ष चुने गए

जयपुर

जयपुर पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-2026 के लिए हुए चुनाव में डीएस शेखावत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा नईमुद्दीन आकिल और विष्णु कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, जबकि पंकज अरोड़ा महासचिव बने हैं। चुनाव परिणामों के बाद वकीलों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। पूरी कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

default-image

आहंगरान कॉलेज में युवाओं-बालिकाओं का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

जयपुर

जयपुर के घाटगेट स्थित आहंगरान कॉलेज में रविवार को लोहार बिरादरी द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं और समाज सेवा में सक्रिय युवाओं का सम्मान किया गया। संस्था के सचिव निजामुद्दीन ने बताया कि युवाओं को रोजगार और शिक्षा से जोड़ने के लिए कॉलेज में नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर जाकिर हुसैन समेत समाज के कई गणमान्य लोग…

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर वक़्फ़ जायदादों के रजिस्ट्रेशन में मदद करेगी

जयपुर

संशोधित वक़्फ़ अधिनियम 2025 के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीख (6 दिसंबर 2025) निकलने के बाद परेशान वक़्फ़ कमेटियों की मदद के लिए 'दी बार एसोसिएशन वक़्फ़ जयपुर' आगे आई है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे नि:शुल्क कैम्प लगाएंगे और राजस्थान वक़्फ़ अधिकरण में तारीख बढ़ाने के लिए याचिका दायर करेंगे। महासचिव मोहम्मद असलम खान ने बताया कि यह सारी कानूनी सहायता मुतवल्लियों को मुफ्त दी जाएगी।

ए. आर. वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने शुरू किया आरएससीआईटी ट्रेनिंग कोर्स:

जयपुर

जयपुर के ए. आर. वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने ऑल संत चर्च स्कूल में गरीब लड़कियों के लिए एक मुफ्त RSCIT कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स का शुभारंभ किया है। तीन महीने के इस कोर्स में 20 लड़कियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस पहल का खर्च फाउंडेशन और रिटायर्ड सीनियर सिविल ऑफिसर्स द्वारा उठाया जा रहा है, जबकि कंप्यूटर लैब की सुविधा गीता मित्तल फाउंडेशन और स्कूल द्वारा दी गई है। कार्यक्रम में रिटायर्ड…

default-image

भ्रष्टाचार की जांच कमेटी बनाना समय बर्बाद करना है

जयपुर

राजस्थान में विधायक निधि में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाई गई कमेटी को इस रिपोर्ट में केवल समय की बर्बादी बताया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा गठित इस कमेटी में उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया है जिन पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट का दावा है कि जयपुर नगर निगम में सड़कों और नालियों का निर्माण केवल कागजों में हो रहा है और 100% पैसा डकार…

1 16 17 18 19 20 308