Loading...

नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा का बड़ा एक्शन:

जयपुर

Follow us

Share

93,300 रुपये का जुर्माना वसूला, 12 केन्टर सामान जब्त

शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से हटाए गए अस्थाई अतिक्रमण

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम जयपुर प्रशासन ने शहर में हो रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ा अभियान चलाया।

उपायुक्त (सतर्कता) के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 93,300 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया और 12 केन्टर सामान जब्त किया गया।

इन प्रमुख इलाकों में चला बुल्डोजर और अभियान

सतर्कता शाखा की टीम ने शहर के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों को कवर किया। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, उनमें शामिल हैं:

  • राजापार्क व टोंक रोड: एस.एम.एस, ट्रोमा सेंटर, राम गली नं. 1 (राजापार्क), दुर्गापुरा पुलिया के नीचे और बी.एस.एन.एल ऑफिस के सामने।

  • जेएलएन मार्ग व विद्याधर नगर: ओ.टी.एस चौराहा, बियानी कॉलेज रोड, विद्याधर नगर।

  • मुरलीपुरा: मुरलीपुरा स्कीम सब्जी मण्डी के पीछे, 5 नंबर पुलिया, लोहा मण्डी रोड एवं वैद्य जी का चौराहा।

  • परकोटा (चारदीवारी): बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, खंदा का रास्ता, कायमजी का रास्ता से ईदगाह बाजार तक, किशनपोल बाजार, चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार, हवामहल बाजार।

  • अन्य क्षेत्र: गलता गेट, चांदपोल सर्किल, आमेर रोड, न्यू सांगानेर रोड, नन्दपुरी, विवेक विहार, रामनगर, सी-स्कीम, लूणियावास और ठाकुर पचेवर जी का रास्ता।

जब्त सामान गोदाम भेजा, दी सख्त चेतावनी

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 12 केन्टर सामान को निगम के गोदाम में भिजवाया गया है।

टीम ने मौके पर दुकानदारों और थड़ी-ठेले वालों को समझाइश करते हुए मौखिक रूप से पाबंद भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से नहीं हटाया गया, तो नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भारी चालान और और भी प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।