Loading...

राज्य

Jaipur

Kirodi Lal Meena

राजस्थान की राजनीति में एक अलग मिसाल देखने को मिली है। बीजेपी के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस विधायक चेतन पटेल के किसान हितैषी कामों की खुलकर प्रशंसा की। ‘पंच परिवर्तन राष्ट्र जागरण विचार गोष्ठी’ में दिए उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तेज़ी से चर्चा बटोरी है। Read More

पूर्व विधायक Girraj Singh Malinga को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

राजस्थान की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक Girraj Malinga को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने इंजीनियर हर्षाधिपति के साथ मारपीट प्रकरण में हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है और उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

Anta by-election : अंता में सियासी जंग तेज: वसुंधरा बोलीं – “सरकार मोरपाल के साथ है”

Jaipur

राजस्थान की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। अंता विधानसभा उपचुनाव ऐसा मुद्दा बन गया है, जिस पर अब हर पार्टी, हर नेता और हर समर्थक की नज़र टिकी हुई है। मंच से लेकर सड़क तक, बयानबाज़ी से लेकर रोड शो तक-सब कुछ सुर्खियों में है।

default-image

सेंट्रल पार्क का नाम बदलकर किया भैरोसिंह शेखावत पार्क

जयपुर

जयपुर के ग्रेटर नगर निगम ने महापौर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले बोर्ड बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया है। निगम ने शहर के कई प्रमुख स्थानों, पार्कों, सड़कों और पुलों के नाम बदल दिए हैं। सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों में सेंट्रल पार्क का नाम बदलकर भैरोसिंह शेखावत मेमोरियल पार्क करना और टोंक रोड का नाम भैरोसिंह शेखावत मार्ग करना शामिल है। इसके अलावा, भारत जोड़ो सेतु का…

पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से स्मैक बेचते महिला नेहा कुरैशी को किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से स्मैक बेच रही एक महिला नेहा कुरैशी (उम्र 23 साल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक और ₹2,900 रुपये की बिक्री राशि जब्त की है। पूछताछ में नेहा कुरैशी ने खुलासा किया कि वह पिछले 20-25 दिनों से यह धंधा कर…

अपहरण कर लूट करने के तीन अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर उत्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। यह वारदात 17 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जहाँ परिवादी मुकेश कुमार वासवानी को सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से एक अज्ञात लड़के ने बिजनेस का झांसा दिया था। परिवादी को स्विफ्ट कार में बिठाकर दिल्ली बाईपास रोड पर ले जाया गया, जहाँ उसके…

default-image

कक्षा 6 की छात्रा अमायरा की मृत्यु अत्यन्त दुखद – मुहम्मद नाजिमुद्दीन

जयपुर

जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने कक्षा 6 की छात्रा अमायरा की स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को 'दिल दहलाने वाला' बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। नाज़िमुद्दीन ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने प्रश्न उठाया है कि क्या छात्र-छात्राएं स्कूल…

ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ राजस्थान की बैठक आयोजित

जयपुर

ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ राजस्थान के आगामी राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 2 नवंबर 2025 को जयपुर में अयाज खान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य महासचिव नईमुद्दीन आकिल ने संस्था के पिछले कार्यों की जानकारी दी। वकीलों ने संगठन के ढांचे को मजबूत करने और वर्तमान समस्या S.I.R. पर काम करने का सुझाव दिया। कोषाध्यक्ष गुफरान खान ने फंड जुटाने के…

पार्षद को काटने वाले कुत्ते को नगर निगम की टीम नहीं पकड़ पायी

जयपुर

जयपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और नगर निगम हेरिटेज की निष्क्रियता तब उजागर हुई जब वार्ड-131 के पार्षद गोविंद छिपा को मालवीय नगर में सफाई का जायजा लेते समय एक कुत्ते ने काट लिया। पार्षद को बचाने के बाद डिस्पेंसरी में इलाज करवाना पड़ा। उन्होंने पशु नियंत्रण शाखा में शिकायत और इलाज की पर्ची भेजी, लेकिन निगम की टीम कुत्ते को दिन भर तलाशने के बाद भी पकड़…

default-image

राजस्थान में स्लीपर कोच बसों का चक्का जाम

जयपुर

राजस्थान में निजी स्लीपर कोच बसों के संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी पूर्ण हड़ताल कर दी, जिसके चलते लगभग 25,000 यात्री प्रभावित हुए और RSRTC भी वैकल्पिक सेवा देने में विफल रहा। बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण साहू ने इस हड़ताल के कारण सरकार को एक दिन में करीब ₹10 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का दावा किया, जिसमें डीजल पर वैट, टोल टैक्स…

1 40 41 42 43 44 345