Loading...

पार्षद को काटने वाले कुत्ते को नगर निगम की टीम नहीं पकड़ पायी

जयपुर

default-image

Follow us

Share

वार्ड-131 के पार्षद गोविंद छिपा को कुत्ते ने काट लिया

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और उनकी आक्रामता को नगर निगम हमेशा ही नकारता रहा है। लेकिन शनिवार को एक कुत्ते ने वार्ड-131 के पार्षद गोविंद छिपा को काट लिया

पार्षद छिपा उस समय मालवीय नगर ए-ब्लॉक में सफाई का जायजा ले रहे थे। जेईएन अक्षिता, एस आई दीपचंद व जमादार हेमराज ने बहु मुश्किल उनको बचाया। बाद में पार्षद मालवीय नगर सेक्टर-3 स्थित डिस्पेंसरी पहुंचे और इलाज करवाया

नगर निगम की निष्क्रियता

पार्षद ने पशु नियंत्रण शाखा प्रभारी को भी डॉग बाइट की शिकायत दी और इलाज की पर्ची भी भेजी।

  • पशु नियंत्रण प्रभारी राकेश कुमार ने शिकायत पर गाड़ी वार्ड में भेजी थी, जो रात तक वही रही, लेकिन पार्षद को काटने वाला कुत्ता नहीं मिला
  • कुत्ते पकड़ने वाले टीम को कुत्ता दिनभर दौड़ता रहा, लेकिन पकड़ में नहीं आया।
  • पशु नियंत्रण शाखा जयपुर शहर में तभी सक्रिय होती है जब कुत्ता किसी नागरिक को काट लेता है

नगर निगम हेरिटेज में आवारा कुत्तों की बढ़ी तादाद

जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्डों में आए दिन डॉग बाइट की खबरें आती रहती है। जयपुर शहर के सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते:

  • चारदीवारी क्षेत्र
  • ईदगाह क्षेत्र
  • जयसिंहपुरा
  • नाई की थड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं।

इसका मुख्य कारण इन क्षेत्रों में मीट की अवैध दुकानों के होने के कारण आवारा कुत्तों का इनके आसपास ही बने रहना है। इन क्षेत्रों में बच्चों, बड़ों एवं महिलाओं को कुत्ते द्वारा काटने के समाचार अखबारों में छपते रहते हैं।

सरकारी सिस्टम पर सवाल

  • नगर निगम हेरिटेज की पशु नियंत्रण शाखा यहां सिर्फ कागजी साबित हो रही है
  • कभी-कभी कुत्ते काटने की शिकायते ज्यादा आने लगती है तो जरूर कुत्ते पकड़ने की गाड़ी भेजकर खानापूर्ति कर ली जाती है
  • जयपुर नगर निगम हेरिटेज में सरकारी सिस्टम काफी कमजोर है। ज्यादातर कर्मचारी और अधिकारी काम करना नहीं चाहते हैं।
  • आश्चर्यजनक रूप से कोई भी सरकारी एजेंसी इसको सुधारने का प्रयास नहीं कर रही है

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।