शेख हसीना को बांग्लादेश की कोर्ट ने 10 साल जेल की सुनाई सजा:
बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 'राजुक न्यू टाउन प्रोजेक्ट' में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के लिए 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उनकी भतीजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक सहित अन्य रिश्तेदारों को भी 7-7 साल की सजा दी है। अगस्त 2024 के तख्तापलट के बाद से भारत में निर्वासित हसीना के खिलाफ यह तीसरा बड़ा फैसला है;… Read More
