देश में नफरत फैलाने वाली मानसिकता को दी जा रही छूट – महमूद मदनी
-
बिहार में मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
-
सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
-
जनप्रतिनिधियों और असामाजिक तत्वों पर नफरत फैलाने का आरोप
नई दिल्ली। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने बिहार में निशाना बनाकर वर्ग विशेष के लोगों के साथ हो रही मॉब लिंचिंग पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे पत्र में दोषियों के खिलाफ तत्काल, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।
मौलाना महमूद मदनी ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली मानसिकता को खुली छूट दी जा रही है। इसमें असामाजिक तत्वों के साथ-साथ संसद और विधानसभा तक के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।
दिल दहला देने वाली घटनाएं
मदनी ने बिहार में हाल ही में घटी कई विशिष्ट घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्हें दिल दहला देने वाला बताया:
-
नवादा: कपड़ा व्यापारी अतहर हुसैन के साथ की गई बर्बरता और उनकी मृत्यु।
-
गोपालगंज: मठिया गांव में अहमद आजाद को मांस रखने के संदेह में बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया।
-
मधुबनी: चकदहा बस्ती में मुर्शिद आलम को बांग्लादेशी बताकर यातनाएं दी गईं।
-
झंझारपुर: मामूली विवाद के बाद कय्यूम की हत्या कर दी गई।
-
मधेपुरा: भैरोपट्टी गांव में विधवा हिना का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म और नृशंस हत्या की गई।
सीएम से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि इन सब घटनाओं का जिक्र करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में जमीयत द्वारा इन सभी मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ शीघ्र, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और नफरत के माहौल पर लगाम लग सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
