खंडार एवं सवाई माधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की जीएसटी को लेकर बैठक संपन्न
सवाई माधोपुर जिला भाजपा कार्यालय में खंडार और सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी पर मिली छूट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक जीएसटी के फायदे पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की राहत और सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। Read More
