Loading...

कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

चूरू

Follow us

Share

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय शहर ब्लॉक कांग्रेस व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में, आयोजित कांग्रेसजनों की बैठक में, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा  हमारे नेता राहुल गांधी देश भर में अभियान चलाया है, वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा पूरे देश में गूंज रहा है, इसको लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इण्डिया गठबंधन के साथ बिहार में। सभाएं और रैली कर रहे हैं, उनकी सफलता से, भाजपा बौखला गई है, अब भाजपा के नेता तानाशाही पर उतारू हो गए,  बिहार कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर हमला बोला यह गलत है, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी। बैठक में वर्षा से हो रहे शहर भर में नुकसान से हालात ख़राब होने जिला प्रशासन का ध्यान देने को कहा। पीसीसी सचिव रियाजत खां, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू निवर्तमान सभापति पायल सैनी,  किसान नेता आदुराम न्यौल, रमजान खां, अबरार खां आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर प्यारेलाल दानोदिया, संजय भाटी आबीद जाबासरिया, असलम खां मोयल, अजीज खां, अली मोहम्मद भाटी, योगेष ढाका, विमल शर्मा, तोफिक खान, समीउल्लाह गौरी, शिवकुमार शर्मा, इमरान मलनस, आरिफ़ रिसालदार, तोफिक एनएसयुआई, संजय कँटाला, आसिफ निर्वाण, सूर्यप्रकाश वर्मा सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।