Loading...

देश

Home देश Page 10

नई दिल्ली

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे लगभग 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें रेलवे, सड़क, ऊर्जा, खेल, महिला सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। Read More

सुप्रीम कोर्ट बोला – पूरे देश को साफ हवा का हक

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर सुनवाई के दौरान कहा कि साफ हवा में सांस लेना हर भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है। अदालत ने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन लगाया जा सकता है, तो देश के बाकी हिस्सों को क्यों इससे वंचित रखा जाए। कोर्ट ने साफ किया कि पर्यावरण संरक्षण की नीतियां केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हो सकतीं। वहीं व्यापारियों ने दलील दी…

सीपी राधाकृष्णन ने ली भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ

नई दिल्ली

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा। 9 सितंबर को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेता मौजूद रहे। राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति…

default-image

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले हिंसा भड़की

New Dehli

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर दौरा 13 सितंबर को होने जा रहा है। इस दौरान वे 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। लेकिन दौरे से पहले चुराचांदपुर में पोस्टर-बैनर फाड़े जाने और आगजनी की घटनाओं से तनाव बढ़ गया है। मई 2023 से चल रही जातीय हिंसा के कारण मणिपुर की स्थिति बेहद नाजुक है। मोदी का यह दौरा विकास और शांति का संदेश देने की कोशिश…

अमित शाह ने पांच नए हवाई अड्डों पर ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का किया शुभारंभ

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन–ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI–TTP) का शुभारंभ किया। इस सुविधा से यात्री केवल 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लियरेंस प्राप्त कर सकेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू और मलेरिया की स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने डेंगू और मलेरिया की समीक्षा करते हुए राज्यों को विशेष सतर्कता और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी 20 दिनों में कार्ययोजना को तेज़ करने और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और स्रोत-नियंत्रण को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

default-image

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 5,000 पुलिसकर्मी, 15 आईपीएस और 50 गैजेटेड अफसर तैनात किए गए हैं। पीएम के काफिले की निर्बाध आवाजाही के लिए शहर में बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी से हर मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

नेपाल में फंसे भारतीयों की आपबीती: दहशत, भूख और मौत का डर

New Dehli

नेपाल इस समय राजनीतिक संकट और हिंसा की चपेट में है। सैकड़ों भारतीय पर्यटक, मरीज और परिवारजन काठमांडू एयरपोर्ट और होटलों में फंसे हुए हैं। तीन दिन से लोग भूख, दवाइयों की कमी और लगातार गोलीबारी के बीच जी रहे हैं। गुजरात के कई परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बच्चों और महिलाओं के लिए हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। भारतीय दूतावास और सरकार से लगातार मदद की गुहार लगाई…

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार ने भारतीयों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार ने फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि भारत सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

default-image

नेपाल में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए नेपाली सेना ने कर्फ्यू अवधि बढ़ाई

नेपाल

नेपाल में जारी अशांति और हिंसा को देखते हुए नेपाली सेना ने कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। सेना ने कहा कि अराजक तत्व तोड़फोड़, लूटपाट और हिंसा की कोशिश कर रहे हैं। हालात काबू में लाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

1 8 9 10 11 12 52