अमित शाह ने पांच नए हवाई अड्डों पर ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का किया शुभारंभ
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन–ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI–TTP) की शुरुआत की। इस सुविधा से यात्रियों को सिर्फ 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लियरेंस मिलेगा, जिससे लंबी कतारों और मैनुअल चेक से राहत मिलेगी।
यह प्रोग्राम भारतीय नागरिकों और OCI कार्डधारकों दोनों के लिए है। यात्री [https://ftittp.mha.gov.in](https://ftittp.mha.gov.in) पोर्टल पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करा सकते हैं। एयरपोर्ट पर e-Gates पर पासपोर्ट और बोर्डिंग पास स्कैन करने पर सिस्टम तुरंत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करता है और आसानी से इमिग्रेशन क्लियरेंस मिल जाता है।
यह वीडियो भी देखे : https://youtu.be/Xcfoin6oH70
बता दें कि FTI-TTP की शुरुआत 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी और बाद में मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, कोच्चि और अहमदाबाद में लागू किया गया। अब पांच और हवाई अड्डों के जुड़ने के बाद यह सुविधा 13 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे नवी मुंबई और जेवर एयरपोर्ट पर भी शुरू किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि अब तक करीब 3 लाख यात्री पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं, जिनमें से 2.65 लाख ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “Speed, Scale और Scope” की दृष्टि को आगे बढ़ाती है और इससे न केवल यात्री सुविधा बढ़ेगी बल्कि देश की इमिग्रेशन व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
