चुनाव आयोग की सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के साथ संवाद का सिलसिला जारी रखा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में आयोग के सामने प्रतिनिधिमंडल ने कई सुझाव भी रखे।
चुनाव आयोग ने बताया कि बीते 150 दिनों में विभिन्न स्तरों पर कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गईं। इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल थीं। इन बैठकों में अब तक 28,000 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हो चुके हैं।
यह वीडियो भी देखे:- https://youtu.be/aRJuz5wvCUs
इसके अलावा, आयोग ने राष्ट्रीय और राज्यीय दलों के नेताओं के साथ 21 से अधिक बैठकें की हैं, जिनमें भाजपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे प्रमुख दलों ने हिस्सा लिया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना और राजनीतिक दलों की चिंताओं व सुझावों को सीधे आयोग तक पहुंचाना है। ईसीआई ने कहा कि यह पहल आयोग के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसके तहत मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुरूप सभी हितधारकों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले 21 अगस्त को जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात कर अपने सुझाव दिए थे। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों ने हाल ही में बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधिमंडल से भी चर्चा की थी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
