लोक अदालत में राजीनामे से 2110 प्रकरण निबटाए
रामगंजमंडी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शैलेश जडिया और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन मीणा की बैंचों ने कुल 2110 मामलों का निपटारा कर 1.31 करोड़ रुपए वसूले। इसमें बिजली विभाग के बिल, चालान और क्षतिपूर्ति से जुड़े मामले प्रमुख रहे। लोक अदालत से आपसी राजीनामे के जरिए विवादों को स्थायी समाधान मिला। Read More
