Loading...

मांगरोल में AIITA यूनिट ने ‘आइडियल टीचर अवार्ड 2025’ का किया आयोजन

मांगरोल

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

मांगरोल (रॉयल पत्रिका)। ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) की मांगरोल यूनिट द्वारा, शनिवार 13 सितंबर 2025 को ‘आइडियल टीचर अवार्ड 2025’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कस्बे के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना था। इस सम्मान के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षकों ने आवेदन दिए थे। इन आवेदनों में से सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करने के लिए एक सात-सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति ने निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जिनमें प्रमुख रूप से अख़लाक़ (नैतिकता) और व्यक्तिगत आचरण, सामाजिक गतिविधियां और समाज में योगदान।

बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भूमिका, वक्त की पाबंदी और किरदार (चरित्र)-

इन सभी बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन के बाद दस शिक्षकों का चयन किया गया, जिन्हें प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मास्टर रफीक अहमद, मास्टर एजाज हुसैन, मास्टर मोहम्मद इकबाल, फ़ख़रुद्दीन जी (सीसवाली), मोहतरमा तरन्नुम परवीन, मोहम्मद सलीम (प्रधानाध्यापक, मदरसा सुंईवालान), मोहम्मद इरफान (अंजुमन मदरसा), मेराज अहमद, वाहिद अनवर, रिजवाना कौसर इसके अलावा, मास्टर ताहिर हुसैन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता-

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें AIITA के प्रदेश अध्यक्ष खालिद अख्तर, डॉ. रहीम खान (मीडिया सेक्रेटरी), मास्टर यूनुस अंसारी (प्रदेश सचिव), रिटायर्ड शिक्षक मास्टर शराफत हुसैन भट्टी, रिटायर्ड प्रधानाचार्य मास्टर हाजी शौकत अली मंसूरी, और मुस्लिम कर्मचारी संघ मांगरोल के सलाहकार मास्टर शौकत अली शामिल थे। डॉ. अब्दुल रहीम खान ने अपने संबोधन में शिक्षकों को शिक्षण में आधुनिक तकनीक का उपयोग करने और खुद को बदलते दौर के अनुसार ढालने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष खालिद अख्तर ने समाज में शिक्षकों के महत्व और उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश सचिव युनुस अंसारी ने उपस्थित सभी शिक्षकों को AIITA का परिचय करवाते हुए संगठन से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर हैदर अली अंसारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में, कार्यक्रम संयोजक और यूनिट सेक्रेटरी मास्टर हैदर अली अंसारी और यूनिट प्रेसिडेंट मास्टर मोहम्मद इरफान ने सभी उपस्थित शिक्षकों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।