Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है। जयपुर में उनके जन्मदिन समारोह में जुटी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि अब वे प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बन चुके हैं। डोटासरा न सिर्फ संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मज़बूत कर रहे हैं, बल्कि आरएसएस और भाजपा की खुलकर आलोचना कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। Read More

शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप के तहत गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

बारां

अंता विधानसभा क्षेत्र में सभी महाविद्यालय और हाई स्कूलों में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बामला में आयोजित गीत गायन प्रतियोगिता में कक्षा 10 के चंचल, प्रिया, राधिका और कनिका शर्मा का समूह विजेता बना। विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी गई।

हिन्दुस्तान जिंक के सबसे पुराने देबारी जिंक स्मेल्टर में महिलाओं के लिए नाईटशिफ्ट की शुरूआत

 उदयपुर

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने उदयपुर स्थित देबारी जिंक स्मेल्टर में महिलाओं के लिए नाईटशिफ्ट शुरू की है। कंपनी ने अपने सभी स्मेल्टर और चार माइंस में महिला कर्मचारियों के लिए बैकशिफ्ट और नाईटशिफ्ट की व्यवस्था की है। यह पहल मेटल और माइनिंग क्षेत्र में लैंगिक समानता और समावेशन को बढ़ावा देती है।

default-image

महात्मा गांधी जयंती पर बापू को याद किया, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

चूरू

चूरू के पुराने कलक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांधीजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधीजी के विचारों, सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भजन और रामधुनी के माध्यम से बापू को याद किया गया।

गीतांजली हॉस्पिटल बना मेडिकल पार्टनर

उदयपुर

उदयपुर में वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर गोयल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित अग्रामैराथन में गीतांजली हॉस्पिटल ने मेडिकल पार्टनर के रूप में भाग लिया। अस्पताल की टीम ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान की और कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।

मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान के उर्स की तेयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जोधपुर

जोधपुर में हजरत मुफ्ती आजम राजस्थान का 12वां उर्स 12 अक्टूबर को चोखा दरगाह में आयोजित किया जाएगा। इस बार उर्स में देश भर से कई ओलमा और मुरीद शिरकत करेंगे।

default-image

सांचौर में यूथ कांग्रेस व आमजन का अनिश्चितकालीन धरना, एसडीएम की वार्ता के बाद धरना समाप्त

सांचौर

सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज और सड़क में अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस व आमजन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में ठेकेदार पर पुराने मटेरियल का उपयोग और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार और ठेकेदार के साथ वार्ता के बाद ठेकेदार ने सर्विस रोड और अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इस आधार पर धरना समाप्त…

सांचौर में भारतमाला परियोजना के ठेकेदार-मजदूरों का धरना शुरू

सांचौर

सांचौर में भारतमाला परियोजना के पैकेज 4, 6 और 7 में कार्यरत मजदूर और ठेकेदार लंबित भुगतान के विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लक्ष्मी इंफ्रास्ट्रक्चर ने बार-बार भुगतान का वादा तो किया लेकिन पूरा नहीं किया। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

लाडनूं में विशाल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं

लाडनूं के हाथी नोहरा में नूर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित उपखंड स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक मुकेश भाकर, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष हिदायत खान धोलिया, सेवानिवृत आईएएस जाकिर हुसैन जयपुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण, पत्रकारिता और सरकारी नौकरियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी हौसला-अफजाई की गई।…

default-image

ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी रतनगढ़ की और से 176 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

रतनगढ़

रतनगढ़ की ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को टाउन हॉल में सातवां फातिमा शेख एजाजनामा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर 176 प्रतिभाओं को उनके शिक्षा, खेल और सरकारी सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, बालिका शिक्षा और मेहनत के महत्व पर जोर दिया गया। समाजसेवी और अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और प्रतिभाओं को पुरस्कार, मोमेंट, प्रशस्ति पत्र और…

1 59 60 61 62 63 213