Loading...

ताज़ातरीन

जोधपुर

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के फार्मेसी संकाय के छात्र शमी अली ने राष्ट्रीय स्तर की तीन बड़ी परीक्षाएं (GPAT, NIPER, CUET-PG) क्वालीफाई कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। शमी अली ने GPAT में 603वीं रैंक, NIPER में 1381वीं रैंक हासिल की और CUET-PG भी राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई किया। यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक और प्रेसिडेंट डॉ. जमील काज़मी ने इस उपलब्धि पर शमी अली और शिक्षकों को बधाई… Read More

सेड़ीया ग्रेवल सड़क पर भरा पानी, राहगीर परेशान

सेड़ीया

सेड़ीया गांव में सागरोल नाड़ी से तुलशानिया की ढ़ाणी तक जाने वाली कच्ची सड़क पर बारिश के कारण पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर बबूल की झाड़ियों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को सड़क पार करने में कठिनाई हो रही है, जिससे हादसों का…

9वीं एशियन पेनचक चैंपियनशिप वियतनाम में आयोजित होगी

चूरू

चूरू के इस्लाम खान का चयन वियतनाम में 24 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाली 9वीं एशियन पेनचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में ओपन-2 110+ वेट कैटेगरी में हुआ है। उनके चयन पर राजस्थान सेक्रेटरी पूरणमल जाट, कोच नरपत सिंह और चूरू अध्यक्ष पारस कवर ने इस्लाम खान को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है और इस्लाम ने देश और जिले का…

default-image

हज यात्रा कर चूरू पहुंचने पर हाजीयों का फूल मालाओं से स्वागत किया, ओर की दुआएं

JAIPUR

मक्का और मदीना से हज यात्रा पूरी कर लौटे चूरू के हाजी निसार खान और हाजी आरिफ खान का उनके परिवार, समाज और रिश्तेदारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। हाजियों ने मक्का-मदीना से लाई खजूर और आबे जमजम सभी को प्रसाद में वितरित किया और सभी के लिए दुआएं मांगी। हाजी निसार खान ने बताया कि लाखों हाजी एक साथ इबादत करते हैं और वहां रहने-खाने की व्यवस्थाएं बेहतरीन…

सांचौर जिले को बहाल करने की मांग, सेड़िया के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर धरने को समर्थन देकर एडीएम को सौपा ज्ञापन

सांचौर

सांचौर जिले की बहाली की मांग को लेकर धरना 181वें दिन भी जारी रहा। सेड़िया गांव के ग्रामीणों ने धरने को समर्थन देते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी कर सांचौर जिले को यथावत रखने की मांग की। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई और संयोजक अधिवक्ता भीमाराम चौधरी ने सरकार पर सांचौर के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला बनने से आमजन के कार्य नजदीक से निपटते…

रुखसार झारिया नीट में सेलेक्ट ‌

चूरू

चूरू जिले के झारिया गांव की रुखसार बानो ने नीट परीक्षा में 542 अंक और ऑल इंडिया रैंक 16019 प्राप्त कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया। साधारण परिवार से आने वाली रुखसार ने गांव के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा के बाद चूरू और फिर सीकर में रहकर नीट की तैयारी की। शुरू में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद रुखसार ने लगन और मेहनत से यह सफलता…

default-image

इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है, इल्म के बिना जिंदगी अधूरी: सैयद रज्जाक अली

पाली

पाली में खिदमत-ए-खल्क चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुस्लिम मुसाफिर खाना में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली ने कहा कि इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है और इसके बिना जिंदगी अधूरी है। सुफी मौलाना इकबाल नूरी और असरफ कादरी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं बुशरा कुरैशी, सादिया खत्री, अफसीन शेख, सायमा अंजुम समेत…

मौलाना आज़ाद विवि की ओर से अलवीरा अब्बासी का हुआ सम्मान

जोधपुर

जोधपुर की मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी ने 12वीं कला वर्ग में 93.60% अंक प्राप्त करने पर अलवीरा अब्बासी का सम्मान किया। अलवीरा एक चाय विक्रेता की बेटी हैं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत से हासिल की। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक के सहयोग से अलवीरा ने पढ़ाई जारी रखी और अब बीए बीएड कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों…

लंबे संघर्ष के बाद मिली स्कूटी छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे

चूरू

राजस्थान की कालीबाई भील मेधावी अल्पसंख्यक स्कूटी योजना के तहत लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार चूरू में चयनित छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता असलम खान दौलत खानी ने बताया कि बार-बार कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद यह सफलता मिली। स्कूटी मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी लौट आई और अब छात्राओं की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी।

default-image

नये इस्लामी साल के चांद को देखने के लिए दरगाह में उमड़ा जनसैलाब

कपासन

कपासन की प्रख्यात दरगाह हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. पर नए इस्लामी साल 1447 हिजरी के चांद के दीदार के लिए जायरीनों का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही जायरीन दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचे और अहाता-ए-नूर में महफिले मिलाद और कव्वाली की महफिलें सजीं। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क में अमन और सुकून की दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी के अनुसार 25 मोहर्रम सोमवार 21 जुलाई को अलम शरीफ…

1 143 144 145 146 147 213