Loading...

इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है, इल्म के बिना जिंदगी अधूरी: सैयद रज्जाक अली

पाली

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

पाली,(रॉयल पत्रिका)। इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है, इल्म के बिना जिंदगी अधूरी है। उक्त उद्गार महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सैयद रज्जाक अली ने खिदमत -ए- ख़ल्क़ चेरिटेबल ट्रस्ट पाली द्वारा मुस्लिम मुसाफिर खाना में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से व्यक्त किए। सुफी मौलाना इकबाल नूरी ने दीनी व दुनियावी इल्म दोनों को जरुरी बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि शिक्षा हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। असरफ कादरी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपने आस-पास की दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में जी एम शेख अब्दुल मलिक वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में दसवीं व बारहवीं बोर्ड में उत्कृष्ट नंबर लाने वाली छात्राएं -बुशरा कुरैशी, सादिया खत्री, अफसीन शेख, सायमा अंजुम, जिशान, नाजमीन, कायनात, आरज़ू को अतिथियों द्वारा फूलों का हार पहनाकर व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावत-ए -कुरान से किया गया। तत्पश्चात संस्था द्वारा अतिथियों का साफा, माला व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन छात्राएं  नौरीन, इफरा, नाजमीन, सुहाना ने किया । अंत में मुर्तजा हसन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आमीन गौरी, मोहम्मद यासीन रॉयल, अनवार आलम, अमजद, का

सहयोग सराहनीय रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।