एक ही दिन में 35 हजार से ज्यादा टीबी रोगियों को मिला पोषण सहयोग
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राजस्थान में राज्यव्यापी निक्षय पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक ही दिन में 35,439 टीबी रोगियों को पोषण किट दी गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा शिविर का अवलोकन किया, जहां 523 किट्स का वितरण हुआ और योजनाओं का पंजीकरण किया गया। टीबी स्क्रीनिंग में राजस्थान देश में दूसरे तथा बांसवाड़ा पहले स्थान पर है। Read More
