बारिश के बाद हेरिटेज निगम ने की फॉगिंग कार्य की तेज गति
हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने दिए निर्देश, वार्ड की कालोनियों में गहनता से चलाया जाएं फॉगिंग अभियान
हैरिटेज निगम की स्वास्थ्य शाखा मलेरिया द्वारा पहला चरण पूरा, दूसरे चरण में 18 सितंबर तक किया जाएगा फॉगिंग कार्य
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। बारिश के बाद आमजन को बीमारियों से बचाने के लिए हेरिटेज निगम प्रशासन युद्धस्तर पर फॉगिंग अभियान चला रहा है। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश के बाद निगम की स्वास्थ्य शाखा ने दूसरे चरण के तहत अब तक तकरीबन 80 वार्डो में फोगिंग कार्य करा दिया है। फॉगिंग कार्य हूपर के माध्यम से वार्डो की कालोनियों ने किया जा रहा है। स्वास्थ्य शाखा की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनिया अग्रवाल के नेतृत्व में टीम घर घर जाकर आमजन से मच्छर जनित बीमारियो से बचाव के तरीके भी बता रही है। इसके अलावा वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक भी कालोनियों में जलभराव वाली जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा सफाई व्यवस्था बना रहे है।
पहले चरण में 20 दिन चला अभियान, बारिश के बाद किया दूसरा चरण शुरू-
निगम हेरिटेज की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनिया अग्रवाल ने बताया कि हेरिटेज निगम की ओर से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का पहला चरण 28 जुलाई को शुरू किया गया था, इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम की दो पारियों में छःवार्डो को कवर किया गया था। जिसमें जल भराव वाली जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया, जिससे कि मच्छर का लार्वा नहीं पनपे। इसके अब बारिश के बाद मौसमी जनित बीमारियों के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर दूसरा चरण 22 अगस्त से शुरू किया जा चुका है, अब तक तकरीबन 80 वार्डो को फॉगिंग कार्य से कवर किया जा चुका है। मलेरिया कर्मचारी मोहम्मद साबिर ने बताया कि इसके लिए जन प्रतिनिधि के सहयोग से पूरे वार्ड में पोर्टेबल फॉगिंग मशीन से फॉगिंग कार्य किया जा रहा है साथ ही वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक की मॉनिटरिंग में भी यह कार्य किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारियों को प्रतिदिन प्रस्तुत की जाती है। इसके अलावा आमजन की आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर भी गंदगी होने या गंदा पानी इकट्ठा होने पर फॉगिंग कराई जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
