सुभाष चौक क्षेत्र में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभरा कर गिरी
जयपुर के सुभाष चौक में 6 सितंबर की देर रात चार मंजिला जर्जर हवेली गिर गई। हादसे में एक पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। विधायक अमीन कागजी ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। Read More
