Loading...

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2500 पदों पर भर्ती

Jaipur

default-image

Follow us

Share

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद न्यूनतम 3 वर्षों की सेवा देना जरूरी होगा। इसके लिए उन्हें पांच लाख रुपए का एक बॉन्ड भरना होगा।
यदि कोई उम्मीदवार इस निर्धारित सेवा अवधि से पहले इस्तीफा देता है या अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करता है तो उसे यह राशि बैंक को चुकानी होगी। यह शर्त बैंक द्वारा दी जाने वाली ट्रेनिंग, संसाधनों और भर्ती प्रक्रिया की लागत को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

आवेदन शुरू :
04 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री
एक साल का अनुभव
स्थानीय भाषा की जानकारी
एज लिमिट :
न्यूनतम : 21 साल
अधिकतम : 30 साल
एससी, एसटी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट
ओबीसी : 3 साल की छूट
सैलरी :
48,480 से 85,920 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
ऑनलाइन परीक्षा
साइकोमेट्रिक टेस्ट
लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू
फीस :
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 रुपए
एससी, एसटी, दिव्यांग : 175 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
ऑनलाइन टेस्ट में 120 सवाल होंगे।
इसमें अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य/ इकोनॉमिक अवेयरनेस, और रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे।
हर सब्जेक्ट से 30 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को हर सेक्शन में कम से कम 40% (सामान्य/EWS) या 35% (रिजर्व कैटेगरी) मार्क्स प्राप्त करने होंगे।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक चुनें।
नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।