Loading...

उदयपुरिया और सामोद में दो-दो करोड़ की लागत से बनेंगे अटल पथ

चौमूं

Follow us

Share

चौमूं,(रॉयल पत्रिका)। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूं की स्वीकृति जारी की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिन आरके लूथरा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूं की ग्राम पंचायत उदयपुरिया में रेगरो का मोहल्ले से बस स्टैंड से ढाणी काकरो की ढाणी (बाग महादेव मंदिर की और) के लिए 1.65 किमी हेतु दो करोड रुपए और ग्राम पंचायत संबोध में खेड़ापति आश्रम से गुर्जरों की ढाणी की ढाणी शिव मंदिर की ओर अटल पथ निर्माण के लिए 1.60किमी हेतु दो करोड रुपए की स्वीकृति जारी की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों उदयपुरिया और सामोद में अटल पंथों और के निर्माण कार्य के लिए दो-दो करोड रुपए की स्वीकृति मिली है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।