Loading...

रेलवे में 6180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स और इंजीनियर करें अप्लाई

Follow us

Share

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 28 जून यानी आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन शुरू : 28 जून से 28 जुलाई 2025 तक

वैकेंसी डिटेल्स :

  • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल : 1100 पद
  • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल : 7900 पद
  • कुल पदों की संख्या : 6180

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) :

  • फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (Sc)
  • संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है।

टेक्नीशियन ग्रेड-3 :

  • 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए।

एज लिमिट :

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल

तकनीशियन ग्रेड III :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 30 साल

फीस :

  • एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग : 250 रुपए
  • अन्य सभी उम्मीदवार : 500 रुपए

सैलरी :

19,900 – 29,200 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सीबीटी परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइटrrbapply.gov.inपर जाएं।
  • संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
  • फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।