Loading...

अनंतनाग के लाल चौक में आतंकी हमला, पुलिस पर फायरिंग, गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत

Top News Trending Now देश राज्य

अनंतनाग के लाल चौक में आतंकी हमला, पुलिस पर फायरिंग, गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत

Follow us

Share

Terrorist Attack In Anantnag : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को एक आतंकी हमला हुआ। लाल चौक इलाके में कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस जवान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गए।

गाड़ी में सवार आतंकियों ने किया हमला

सूत्रों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी लाल चौक के पास कोकेरनाग जाने वाली सड़क पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक एक गाड़ी में सवार होकर आए आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से आशिक हुसैन वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले के तुरंत बाद साथी जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पास के GMC अनंतनाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हमले के बाद पूरे इलाके को घेरा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिस जगह पर फायरिंग हुई, वह शहर का मुख्य बाजार है। यहां आम दिनों में भी काफी भीड़ रहती है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Advertisement

सभी रास्तों पर नाकेबंदी, आतंकियों की तलाश तेज

घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।