शहर के बरसाती पानी के बहाव क्षेत्र से हटेगा सरकारी अतिक्रमण
मोहम्मद यासीन
पाली, (रॉयल पत्रिका)। शहर के कई कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति न बने इसके लिए रामदेव रोड नाडी में बने जी एस एस,सुलभ शौचालय और रामदेव रोड पुलिस चौकी को हटाया जाएगा। यह बात सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कही, उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इसके बाद बहाव क्षेत्र में बने निजी अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि पाली में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता का एक नया आडिटोरियम हाल बनाया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है और सात करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बना पशु चिकित्सालय को भी शहर के बाहर शिफ्ट किया जाएगा और इस जमीन का व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
