Loading...

डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान द्वारा संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज प्रबुद्धजन सम्मेलन सम्पन्न

बारां

Follow us

Share

“एक बनो नेक बनो समस्या नहीं समाधान बनो”- डीआईजी अरशद अली

शब्बीर हुसैन

बारां (रॉयल पत्रिका)। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइलमेन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान बारां की ओर से रविवार 27 जुलाई को पुलिस लाईन बारां के समीप निजी होटल में मुस्लिम प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं भारत माता कॉलेज किशनगंज के चैयरमेन डॉ. मजीद मलिक कमांडो व सह संयोजक बारां अंजुमन सदर माजिद सलीम ने बताया की बारां में पहला संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज प्रबुद्धजन सम्मेलन डॉ. एपीजे कलाम जनसेवा संस्थान बारां जिला द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस उप महानिरीक्षक जयपुर अरशद अली थे। अध्यक्षता प्रगति कॉलेज ग्रुप कोटा के चैयरमेन डॉ. जफर मोहम्मद ने की। डॉ. नासिर खान एडवोकेट व साइंटिस्ट जयपुर, ए.जी.मिर्जा चैयरमेन सर्वोदय कॉलेज ग्रुप कोटा, मोहम्मद ताहिर आरएएस अधिकारी भीलवाड़ा, अनीस अहमद पुलिस उप अधीक्षक कोटा, अब्दुल हफीज तहसीलदार पचपहाड़ झालावाड़, मंजूर अली दीवान तहसीलदार अटरू व गुलाम रसूल प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय कोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मजीद कमांडो ने बताया कि कार्यक्रम में हाड़ौती संभाग के कोटा, बूंदी, झालावाड़ सहित बारां जिले के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य मुस्लिम समाज में शिक्षा का विकास, कैरियर गाइडेंस, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया। कमांडो ने कहा की अनुशासन एवं समय की पाबंदी से ही जीवन मे  कामयाबी प्राप्त की जा सकती है। हम एक बने, नेक बने, समस्या नहीं समाधान बने, ऐसी सोच से ही हम समाज के लोगों को मदद कर सकते है। मुख्य अतिथि अरशद अली राजस्थान पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा की

हमें सामाजिक लीडरशिप की आवश्यकता है। ब्रांड नही बल्कि हमे मानसिक रूप से मजबूत बनकर शिक्षा एवं रोजगार की ओर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के दौरान हाड़ौती भर से आये प्रबुद्धजनों का एपीजे कलाम जन सेवा संस्थान की ओर से स्वागत सम्मान किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एपीजे कलाम जन सेवा संस्थान आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मजीद मलिक कमांडो किशनगंज, सह संयोजक माजिद सलीम बारां व सदस्य हाजी निजामुद्दीन खान छबड़ा, मोहम्मद अशफाक बारां, जाकिर मंसूरी बारां, डॉ. मुश्ताक अंसारी बारां, हज्जन नाहिदा बेगम मांगरोल, अशफाक अंसारी मांगरोल, डॉ. अशफाक खान एनटीपीसी अंता, हाजी रसूल मोहम्मद अंता, इकबाल खान अंता, हाजी लियाकत अली मेव भंवरगढ़, शेख आबिद केलवाड़ा, महफूज अली सैयद, अब्दुल अजीज छीपाबडौद, अमीनुद्दीन एडवोकेट अटरू का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन फारूख राणा ने किया ।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।