Loading...

अजमेर जलभराव और आफत के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जिम्मेदार- धर्मेंद्र राठौड़

अजमेर

Follow us

Share

-विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बंद करे दोषारोपण की राजनीति और धरातल पर करके दिखाए विकास कार्य

-पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने किया जल भराव क्षेत्रों का दौरा और ली बिगड़े हालातों की जानकारी

अजमेर/जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने रविवार शाम अजमेर स्मार्ट सिटी में घुटनों तक पानी में उतरकर भारी बारिश से बिगड़े हालातों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों और लोगों से मुलाकात कर उनके दुख दर्द को जाना। साथ ही अग्रसेन सर्किल के पास बारिश से डूबे मकान के एक गरीब लुहार परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने जलमग्न अजमेर की बर्बादी के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय भाजपा के केंद्र व राज्य के मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया। शाम को सूचना केंद अग्रसेन चौराहा, मेडिकल कालेज, बजरंगगढ़ चौराहा और आनासागर चौपाटी के पास घुटनों तक भरे पानी के इलाकों का दौरा किया और हालातों को करीबी से देखा। दौरे के दौरान राठौड़ ने अजमेर के जलमग्न हालातों को लेकर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार को जमकर घेरा और जिम्मेदार ठहराया । पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर जिला प्रशासन, स्थानीय मंत्री और राज्य की भाजपा सरकार ने बारिश से पूर्व होने इंतजाम नहीं किए व भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद कोई ठोस कोई कदम नहीं उठाए। इसलिए पूरे अजमेर जलभराव के हालात बने है और लोग पानी भरने से भयंकर परेशान है। जिला प्रशासन ने चार जगह राहत शिविर तो लगा दिए लेकिन राहत शिविर में लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है।  लोग जल भराव से परेशान है और खाने को तरस रहे है। उन्होंने अजमेर उत्तर विधायक व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देवनानी लगातार पांच बार से अजमेर विधायक है और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के पद पर है और सरकार में बड़े पद पर बैठे है। उन्ही के क्षेत्र में जलभराव के सबसे ज्यादा हालत खराब हो रखे है। जाहिर है देवनानी ने शहर के विकास के लिए क्या काम किया, वो सबके सामने है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दोषारोपण की राजनीति करना बंद  करे, बल्कि धरातल पर विकास के काम करके दिखाए, जिससे अजमेरवासियों को राहत मिल सके। पानी भरने के बाद दौरे करने से कुछ नहीं होने वाला, जनता ने आपको और आपके विकास को अच्छी तरह से देख लिया। राठौड़ ने कहा कि अजमेर से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत,  विधायक अनिता भदेल है। नगर निगम में भाजपा को बोर्ड है और करीब दो साल से राज्य में भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके इन सबकी नाकामी अजमेर वासियों किए आफत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में हमारी अशोक गहलोत सरकार थी, तब हमारी सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा को मॉडल सिटी के रूप से विकसित किया।  भारी बारिश और चंबल नदी के उफान के बावजूद कोटा में न तो कही बारिश से हालात बिगड़ते और न ही कोई यातायात व्यवस्था गड़बड़ाती है। इसलिए मेरा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से आग्रह है कि अजमेर को भी कोटा की तर्ज पर मॉडल सिटी बनाए और अगली बारिश में एक बूंद भी पानी नहीं भरें। ऐसे ठोस कदम अजमेर में उठाने की जरूरत है।  दौरे के दौरान राठौड़ ने बजरंगगढ़ चौराहा शिविर में नगर निगम अधिकारियों से बातचीत की और हालातों की जानकारी ली। सूचना केंद्र के पास घुटनों तक भरे पानी में होकर गुजर रहे लोगों और मरीजों से बात की और उनकी समस्या को जाना। इस दौरान कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, आरिफ खान, विकास चौहान, प्रिंस ओबीडाया, युनुस शेख, पंकज छोटवानी, सुमित मित्तल, शरद कपूर, निर्मल पारीक, विश्वेश पारीक,अशरफ अली व नन्द लाल गुर्जर आदि पदाधिकारी साथ थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।