Loading...

इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किया पौधारोपण ‌एक पेड़ अवश्य लगाएं- अब्बास खान राणा

चूरू

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका) I क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में मुस्लिम राजपूत महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अब्बास खान मोयल राणा व संस्थान निदेशक अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए I  इस मौके पर अब्बास खान मोयल राणा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ हवा से हानिकारक प्रदूषकों  को हटाते हैं और हमारे प्राकृतिक वायु फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं। अगर पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो हमें पेड़ पौधे लगाने चाहिए। वही संस्थान निदेशक अख्तर खान रूकनखानी ने कहा कि पेड़ों को सही मायने में धरती के फेफड़े कहा जाता है। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। पेड़ कई तरह से पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। इस मौके पर विधालय प्रधानाध्यापिका सबीना बानो, शिक्षा अनुदेशक असलम खान शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, शिक्षा अनुदेशक जान मोहम्मद व विधार्थी उपस्थित रहे। पौधारोपण कर “हरियालो राजस्थान” का दिया संदेश।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।