Loading...

हज यात्रा 2026 के लीए ऑनलाइन आवेदन शुरू‌

चूरू

default-image

Follow us

Share

चूरू, (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज 2026 के लिए इस बार जुलाई से ही आनलाईन आवेदन शुरू कर दिए है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के स्टेज हज इंस्पेक्टर इमरान सरकेल ने बताया कि इस बार कम वक्त का भी हज का विकल्प उपलब्ध है। कम समय में हज 20 दिनों का होगा, जिसमें मदीना शरीफ में 2-3 दिन की रिहाईश शामिल होगी कम समय हज के लिए अलग से कुरा ड्रा होगा। इस बार हज्जाज-ए-इकराम को नई सुविधा दी जाएगी जिसमें हज कमेटी द्वारा केटेगिरी सेवा ऑप्शनल होगी, जिसके लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा। एक कवर में 1 से 5 यात्री आवेदन कर सकते है। रिजर्व कैटेगरी 65+ के लिए 2 या 4 आवेदन कर सकते है। इमरान सरकेल ने बताया इसके लिए जल्द ही चूरु में निःशुल्क परामर्श शिविर लगाया जायेगा। जिसमें हज यात्रीयों के नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन भरे जायेगें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।